हल्द्वानी, अक्टूबर 3 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हल्द्वानी नगर की शाखा वीर हकीकत राय की ओर से संघ के स्थापना दिवस पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने आरएसएस के इतिहास और उपलब्धियों को लेकर जानकारी दी। स्थापना दिवस का कार्यक्रम दमुवाढूंगा स्थित जेडीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुआ। यहां शस्त्र पूजन कार्यक्रम के बाद स्वयं सेवकों ने पथ संचलन भी किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता सह विभाग प्रचारक नैनीताल डॉ.नरेंद्र और डॉ.महेंद्र ने संघ के इतिहास और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को संघ में चल रहे पंच परिवर्तन समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्व नागरिक कर्त्तव्य के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में जिला संघ चालक डॉ.नीलाम्बर भट्ट, जिला शारीरिक शि...