मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- सिकरहना। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को ढाका में आरएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा पथ संचलन किया गया। पथ संचलन के पूर्व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन शीतलपट्टी देवी स्थान के समीप किया गया। इसमें आरएसएस के बारे में पूर्व प्रांत प्रचारक विजय जायसवाल ने जानकारी दी। इस अवसर पर शस्त्र पूजन भी किया गया। शीतलपट्टी देवी स्थान से पथ संचालन किया, जो बाबा मस्तराम कॉलेज के समीप से होते हुए आजाद चौक, गांधी चौक से गुजरते हुए भारतमाला सड़क से होते हुए पुन: शीतलपट्टी देवी स्थान तक पहुंचा। ढाका गांधी चौक पर विधायक पवन जायसवाल ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका पूजन किया। रास्ते में कई जगहों पर पुष्प बरसाये गये। पथ संचलन में ब्रह्मदेव सिंह, नवल सिंह, बब्लू कुमार चौधरी, विजय कुमार आर्य, उदय सिंह, सत्येन्द्र सिंह, नीरज पटवा...