बांका, फरवरी 9 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर रजौन प्रखंड के टेकनी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में राजकुमार भारती की अध्यक्षता में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हिंदू समाज को संगठित करना और लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करना था। आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यवाह ऋषि कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमुद रंजन राव, सिकंदर यादव, नकुल मंडल कार्यक्रम में उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन हिंदू सम्मेलन प्रखंड संयोजक सह खंड कार्यवाह जितेंद्र ने किया। इस मौके पर जिला सह कार्यवाह अमरेंद्र कुमार, संघ के स्वयंसेवक प्रदीप कुमार साह, मधुकर कुमार, रा...