संभल, अगस्त 31 -- बबराला में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मंडल के सदस्य इंद्रेश कुमार का भाजपा नेता दिनेश कौशल के आवास पर आगमन पर स्वागत हुआ। नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर व अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। इंद्रेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए कहा कि भारत की शक्ति उसके संस्कार, संस्कृति और संगठन में निहित है। हमें सेवा, समर्पण और संगठन के मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। दिनेश कौशल ने कहा कि इंद्रेश कुमार का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है और समाज के लिए उनकी दी गई सीख कार्यकर्ताओं को निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करती है। कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिव्यप्रकाश यादव, विनोद चौहान, तुषार, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय वार्ष्णेय, भगत सिंह, योगेश, राजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.