पीलीभीत, मार्च 13 -- बिलसंडा। नगर में होली पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नगर के गांधी स्मारक सुंदर लाल इंटर कालेज में भव्य रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर गले लग होली की बधाई दी, खुशियां बांटी। कार्यक्रम में राम रतन, गोविंद बिहारी जिला प्रचारक, आशीष सक्सेना एडवोकेट, विमल जायसवाल, अशोक शुक्ला, जगदीश गुप्ता अशोक गुप्ता, राजीव राठौर देवदत्त, विमल गुप्ता, अवध नरेश जायसवाल, सुरेश गुप्ता, वागीश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। ढोल पर होली गीत पर सभीजन खूब नाचे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...