मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 2 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। सैकड़ों स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में मुख्य सड़कों से कदमताल कर चल रहे थे। पथ संचलन का विभिन्न मार्गों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। राष्ट्रभक्ति के नारों से समूचा शहर गूंज उठा। नगर की साकेत बस्ती के स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह से पूरे क्षेत्र में पथ संचलन किया। पथ संचलन से पहले क्षेत्र सदस्य किशन चंद का बौद्धिक रहा। जिसमे उन्होंने विजय दशमी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने राम जी के जीवन पर प्रकाश डाला। संघ के सौ वर्षों के बारे में विस्तार से बताया। उसके बाद पूरे क्षेत्र में पथ संचलन किया जिसमें क्षेत्र के...