रांची, नवम्बर 4 -- रांची। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत की ओर से बुधवार से तीन सप्ताह तक राज्यभर में गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संघ का संदेश हर सनातनी परिवार तक पहुंचाया जाएगा। संघ के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार ने बताया कि पिछले दिन जबलपुर में संपन्न संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में देश के सभी प्रांत में होने वाले कार्यक्रम तय किए गए थे। इसी क्रम में झारखंड में कई कार्यक्रम होंगे। प्रांत कार्यवाह ने बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार से सीधा संवाद स्थापित करना है। संघ के स्वयंसेवक मुहल्ले, बस्ती और गांव में टोली बनाकर प्रत्येक घर तक पहुंचेंगे और संघ के विचार, कार्य तथा साहित्य के माध्यम से समाज से आत्मीय संपर्क स्थापित करेंगे। इस अभियान के माध्यम से समाज के मानस के लिए पंच परिवर्...