मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैरिया के अयाची ग्राम स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की चेतना (प्रज्ञा प्रवाह) उत्तर बिहार के वैदेही चर्चा केंद्र पर गुरुवार को बुद्धिजीवियों ने आपात बैठक हुई। इसमें सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी पर चर्चा की गई। घटना को लेकर बुद्धिजीवियों ने आक्रोश व्यक्ति किया। एक समुदाय को अपमान करने का आरोप भी लगाया है। प्रज्ञा प्रवाह के प्रांत संयोजक विजय शाही ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी स्वर्ण मंदिर पर अमर्यादित कार्रवाई की है। कहा कि संसद के अंदर योजना पूर्वक महिला सांसदों को उकसा कर व्यवधान करना व देश के बाहर अपनी व्यवस्था के विरुद्ध षड्यंत्र करना है। वहीं शशिरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। विपिन पाठक (वैदिक न्यूरोथैरेपी चिकित्सा केंद्र) ने कहा कि रा...