चतरा, जुलाई 11 -- चतरा प्रतिनिधि रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में गुरुवार को महर्षि वेदव्यास जयंती मनाई गई। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने शिक्षकों के चरण पखार कर आशीर्वाद लिया। विद्यालय के शिक्षक पंकज कुमार यादव ने महर्षि वेदव्यास की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके विभिन्न नाम कृष्ण दोपायन वेदव्यास जैसे नाम को विस्तार से बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया। छात्रों ने संगीत चुटकुला, भाषण के अलावा गुरु शिष्य संबंध पर नाटक भी प्रस्तुत किया। विद्यालय के आचार्य सतीश चंद्र ने गुरु शब्द का विस्तृत अर्थ बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल कुमार सिंह ने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरु शिष्य संबंध से अवगत कराते हुए प्राचीन गाथाओं का विवरण प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.