हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस। सोमवार को निगम के आरएम व एसएम रोडवेज बसस्टैंड वर्कशॉप का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अफसरों को बीस चालक परिचालक गायब मिले। वहीं वर्कशॉप में एक दर्जन से अधिक बसें खड़ी होने पर अधिकारियों का पारा चढ़ गया। अधीनस्थों की जमकर क्लास ली। साथ ही सहालगों को ध्यान में रखते हुए चालक परिचालकों को कम से कम छुट्टी देने के निर्देश दिए। जिससे संचालन प्रभावित न हो। इनकम को बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। आरएम व एसएम के आगमन को लेकर रोडवेज कर्मियों में खलबली मची रही। सोमवार की दोपहर को तीन बजे के करीब अलीगढ रीजन के आरएम सतेंद्र कुमार वर्मा व एसएम वीके सिंह रोडवेज बसस्टैंड पर पहुंचें। वहां पहुंचने पर अधिकारियों ने इकनम की समीक्षा की। इस दौरान कई बसों में लोडफैक्टर कम पाया गया। इसके अलावा डीजल औसत भी देखा। जो संतोषजनक नहीं म...