अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कासगंज और अतरौली के कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान धांधली के तीन मामले सामने आए हैं। विवि प्रशासन इन केंद्रों को डिबार करने की तैयारी कर रहा है। सर एमयू डिग्री कॉलेज, सहावर में बीए पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी परीक्षा में आठ परीक्षार्थियों के ओएमआर शीट पर एक जैसे उत्तर पाए गए। सत्यापन दल ने बताया कि अलग-अलग सीरीज के प्रश्नपत्रों के बावजूद उत्तर समान पाए जाने से यह सामूहिक नकल का मामला संदिग्ध है। कासगंज के गंजडुंडवारा कॉलेज में बीए पांचवें सेमेस्टर की संस्कृत परीक्षा (वैदिक वांग और भारतीय दर्शन) नियत समय से एक घंटे पहले ही समाप्त कर दी गई। सत्यापन दल ने देखा कि दोपहर 3:55 बजे अधिकांश छात्र परीक्षा केंद्र छोड़ चुके थे। केंद्र व्यवस्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.