चतरा, अगस्त 25 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के राम नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र अभिनव कुमार ने नेचुरल फार्मिंग थीम प्रोजेक्ट पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी प्रतियोगीता में प्रथम और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। अभिनव के इस सफलता ने पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित करने का काम किया है। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय का छात्र अभिनव विद्यालय के शिक्षक अमिराज कुमार के मार्गदर्शन शामिल हुआ। अभिनव कुमार का प्रोजेक्ट जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य के लिए चयनित हुआ था जिसमे चौथा स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में उसे पूरे राज्य में नेचुरल फार्मिंग विषय पर बनाए गए प्रोजेक्ट में...