बलरामपुर, फरवरी 24 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत पिपरहवा बिशनपुर में कूड़ा कचरा निस्तारण हेतु बनाए गए आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) के निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लाखों रुपये की लागत से निर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिसके चलते भवन की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और प्लास्टर उखड़ने लगा है। इससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र में गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए बनाए गए बाक्स भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। उनका कहना है कि निर्माण कार्य लगभग तीन वर्षों से चल रहा है, लेकिन उद्घाटन से पहले ही दीवारों में दरारें आ जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ग्राम निवासी रामकुमार, मुनीजर, ...