कानपुर, फरवरी 2 -- सरसौल। सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें सफाईकर्मी रिक्शे में कूड़ा भरकर सड़क किनारे फेंक रहा है। सामने से एक ग्रामीण वीडियो बना रहा है। कर्मी को कूड़ा डालने के दौरान युवक टोक रहा है तो वो कह रहा है वीडियो बना लो और जहां भेजना हो भेज दो। प्रधान व सचिव का नंबर न हो तो हमसे ले लो। गौरतलब है कि हर ग्राम पंचायत में कूड़ा निस्तारण हेतु आरआरसी सेंटर बनाए गए है। लेकिन इसके बाद भी कूड़ा खुले में फेंका जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। एडीओ पंचायत सरसौल अशोक सचान ने बताया वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.