कौशाम्बी, जून 22 -- मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने रविवार की सुबह सिराथू ब्लॉक के बारातफारिक और मलाक पींजरी गांव पहुंचकर विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश सम्बंधित को दिया। निरीक्षण में सीडीओ के साथ डीसी मनरेगा मनोज कुमार वर्मा भी रहे। सबसे पहले सीडीओ ने बारा तफारिक गांव में छ: लाख की लागत से बने आरआरसी और आठ लाख 59 हजार की लागत से बने अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारीद्वय ने अमृत सरोवर तालाब पर पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्डो को देखा। सीडीओ नेग्राम प्रधान दिनेश कुमार को खोदे गए गड्ढों में गोबर की खाद डलवाने का निर्देश दिया। इसके बाद मलाक पिजरी गाव के पास से गुजरी ससुर खदेरी नदी में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। सीडीओ ने पाया कि मौके पर 35 मनरेगा श्रमिक काम कर रहे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.