धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता सिविल सर्जन कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को नियमित टीकाकरण, वैक्सीन प्रिवेंटिव डिजीज (वीपीडी) और एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) पर कार्यशाला हुई। इसमें सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन ने सभी सहिया को अप्रैल में अनिवार्य रूप से मास्टर लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। यह कार्यशाला सहियाओं के पहले बैच का था, जिसमें 60-65 सहियाएं शामिल हुई। ऐसी कुल पांच कार्यशाला होनी है और सभी सहियाओं को प्रशिक्षण किया जाना है। मौके पर डीआरसीएचओ डॉ रोहित गौतम ने सहियाओं को शहरी क्षेत्र में एक-एक घर के बच्चों को चिह्नित करने और बड़ा माइक्रोप्लान बनाने को कहा है। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अमित कुमार ने सहियाओं को नियमित टीकाकरण समेत अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उदाहरण देते हुए कहा कि वे स्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.