मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, रचनात्मक सोच और वैश्विक समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरआइडीएस गतिविधि कराई गई। वर्ल्ड ऑफ फैंटेसी नाम की थीम पर हुई गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों ने यूके, यूएई, श्रीलंका और भारत की रोचक फैंटेसी कहानियों का अध्ययन एवं अन्वेषण किया। इस दौरान कहानियों के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न देशों की संस्कृति, कल्पनात्मक पात्रों और कथानक को समझा, जिससे उनकी सोच का दायरा और व्यापक हुआ। इस गतिविधि की उप-गतिविधि फैंटेसी ऑन पेपर के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा फैंटेसी पात्रों को कागज पर चित्रित किया। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.