हरिद्वार, फरवरी 15 -- शेमरॉक रिवरडेल स्कूल के वार्षिक मेगा शो में नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रानीपुर मोड़ के एक होटल में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के गीतों पर भी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। 'आरंभ है प्रचंड' थीम राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति पर आधारित थी। स्कूल प्रतिनिधि शेखर शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रधानाचार्य जया शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा करना भी हमारा उद्देश्य है। इस अवसर पर हिमांशी, रिया, साक्षी, तनुजा, भूमि, तान्या, अंकिता, वंशिका, तनिष्का, श्रुति, उमा और कीर्ति मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.