हापुड़, फरवरी 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम में आरंभशील किसान उत्पादक संगठन को सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़़ी। उत्तर प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र की एफपीओ श्रेणी में गढ़ के आरंभशील किसान उत्पादक संगठन को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम एनसीडीसी द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में संगठन को द्वितीय पुरस्कार के साथ ही प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार की राशि भी प्रदान की गई। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार द्वारा आरंभशील किसान उत्पादक संगठन गढ़ के गांव भदस्याना के अध्यक्ष हर्षवर्धन त्यागी को पुरस्कार प्रदान किया गया। हर्षवर्धन त्यागी ने संगठन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य किसान उत्पादक संगठनों के लिए भी प्रेरणास्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.