वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पहड़िया स्थित उप्र सतर्कता थाने में नवीन मंडी स्थल पहड़िया के सिविल विभाग के पूर्व जेई रामेश्वर दुबे पर आय से अधिक संपत्ति में केस दर्ज किया है। वह शिवपुर क्षेत्र के गणेशपुर कॉलोनी में रहते हैं। उनका मूल पता कुशीनगर जिले के पटहेरवां थाना क्षेत्र का बकुलरहकला है। मंडी में निर्माण से जुड़े कार्यों को लेकर भ्र्रष्टाचार की शिकायत शासन से हुई थी। कई चरण में जांच भी हुई। शासन के आदेश पर रामेश्वर दुबे के खिलाफ जांच बैठाई गई। जांच में पाया गया कि वैध स्रोतों से 76 लाख 15 हजार 371 रुपये की आय हुई थी। जबकि 88 लाख 14 हजार 713 रुपये खर्च मिला। इस प्रकार आय के सापेक्ष 11 लाख 99 हजार 342 रुपये अधिक खर्च मिला। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। रामेश्वर दुबे इसी साल फरवरी में सेवानिवृत्त हुए थे।

हिंदी...