अलीगढ़, फरवरी 7 -- अतरौली, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के नहल खानपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक नई और सराहनीय पहल शुरू की गई है। ग्राम प्रधान चौधरी जगवीर सिंह ने अपने खेतों में औषधीय गुणों से भरपूर महोगनी के पौधे लगवाने की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य न केवल गांव के वातावरण को शुद्ध बनाना है, बल्कि किसानों को भविष्य में अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी पहुंचाना है। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण के कारण शुद्ध हवा, पानी और भोजन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए घरों और खेतों के आसपास औषधीय और लाभकारी पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान चौधरी जगवीर सिंह ने बताया कि गांव के किसानों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उनकी आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से महोगनी के पौधे लगाए ज...