बांका, सितम्बर 21 -- कटोरिया (बांका) निज प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर कटोरिया थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा की गई। मौके पर बीडीओ विजय कुमार सौरभ, उपप्रमुख सुरेंद्र यादव, विद्युत विभाग के जेई युवराज कुमार, पुलिस अनि ममता कुमारी एवं अनि महेश महतो भी मौजूद थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों के अलावा दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मौके पर बीडीओ ने कहा कि सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पर्व के दौरान साउंड निर्धारित डेसीबल के अंदर ही बजाना है। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। भक्ति जागरण के दौरान अश्लील डांस एवं गाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही बाजार से निकलने वाली कलश यात्रा की सभी जानकारी प्रशासन को देने को कहा गया। बीडीओ ने बता...