रामगढ़, मार्च 17 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी नेता भगत सिंह के शहादत दिवस पर 23 मार्च को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन सहित सभी खेल संघ दौड़ेगा रामगढ़- बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कर रहा है। इसे लेकर आयोजन समिति ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत रविवार को अध्यक्ष राजीव जायसवाल, सचिव सीडी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय, वरीय उपाध्यक्ष सह गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह कालरा, मनमोहन सिंह लांबा, गोपाल राम, कीर्ति गौरव, पूरन महतो ,स्मृति भारद्वाज, संजय सोनकर, परमजीत सिंह सैनी, सुजीत सोनकर, राहुल पासवान, मनीष पॉल, शेखर कुमार सहित कई सदस्यों ने छावनी फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने बताया कि मिनी मैराथन दौड़ की तैयारी जोरों से चल रही है। रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है। दस किलोमीटर पुरुष व...