हरिद्वार, फरवरी 26 -- हरिद्वार, संवाददाता। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) परीक्षा-2024 की चारों सीरीज (ए, बी, सी, डी) की आंसर-की आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी है। किसी अभ्यर्थी को चारों सीरीज के किसी प्रश्न एवं उत्तर विकल्प पर कोई आपत्ति है तो वह आयोग की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर अपनी आपत्तियों को दर्ज करा सकता है। अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के अतिरिक्त ई-मेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.