नैनीताल, फरवरी 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका सभागार में बुधवार को सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। संघ ने बताया कि पालिका में सफाई कर्मियों के 263 पद स्वीकृत थे, जिन्हें वर्ष 2015 में तत्कालीन सरकार ने घटाकर 83 कर दिया। संघ ने पूर्व की व्यवस्था बहाल कराने को सीएम से शासनादेश जारी कराने की मांग की। साथ ही 2014 के नियमितीकरण से संबंधित शासनादेश को संविदा कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025 तक लागू कराने का अनुरोध भी किया। वाल्मीकि समाज के लोगों को उनके आवासों का मालिकाना अधिकार देने की मांग उठाई। बैठक में पालिका ईओ रोहिताश शर्मा, वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य अधिकारी गणेश सिंह धर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.