आशीष त्रिवेदी, जनवरी 9 -- यूपी में समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय कोचिंग में कोर्स कोआर्डिनेटरों की भर्ती में उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से सत्यापन कराने के नाम पर भी खेल किया गया। पिछले दो वर्षों से सत्यापन कराने की फाइल दबी हुई है। अगर तुरंत सत्यापन होता तो अयोग्य अभ्यर्थियों की भर्ती सामने आ जाती लेकिन सांठगांठ के चलते फाइल धूल फांक रही है। वहीं साक्षात्कार की फाइल भी गुम हो गई है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की अभ्युदय कोचिंग में 69 कोर्स कोआर्डिनेटरों में से 48 अयोग्य अभ्यर्थी भर्ती किए गए। समाज कल्याण विभाग में आउटसोर्सिंग पर भर्ती के लिए तीन कमेटियां हैं और इसमें से दो कोर्स कोआर्डिनेटर की भर्ती के लिए बनीं हैं। नियमानुसार पीसीएस मुख्य परीक्षा पास अभ्यर्थी ही कोर्स कोआर्डिनेटर बन सकते हैं लेकिन नियमों को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.