मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- पारू। कसवा गांव के जलेश्वरी स्थान परिसर में रविवार को जन सुराज की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी की जिला सचिव रंजना कुमारी ने कहा कि सूबे में प्रतिदिन लूट और हत्या हो रही है। इससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। सरकारी अस्पतालों में महिला डॉक्टर की नियुक्ति होने के बाद भी कोई महिला डॉक्टर अस्पताल में नहीं रहती हैं, जिस कारण महिलाओं को इलाज में परेशानी होती है। इस बार जात-पात से ऊपर उठकर वैसे लोगों को चुनिए जो आपके दुख दर्द को समझे। 25 मार्च को सरैया में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। इस मौके पर राकेश चौधरी, सुरेंद्र साह, किसमतिया देवी, प्रमोद कुमार सहनी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.