बलिया, दिसम्बर 16 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के यादव नगर निवासी आयुष यादव हत्याकांड की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय नगर पंचायत के यादव नगर निवासी 25 वर्षीय आयुष यादव उर्फ राहुल को शनिवार की रात घर से कुछ दूरी पर बदमाशों ने गोली मार दी। घायल को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे मऊ लेकर चले गये। हालत में सुधार नहीं होने पर मऊ के डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान घटना की रात ही उसकी मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के मौसेरा भाई कस्बा के चौकिया मोड़ निवासी आलोक यादव की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.