बलिया, दिसम्बर 23 -- बलिया, संवाददाता। बेल्थरारोड के आयुष हत्याकांड के तीनों नामजद आरोपियों ने एक बार नहीं बल्कि दो बार सरेंडर करने का प्रयास किया था। हालांकि कागजी कोरम पूरा नहीं होने के चलते वह वापस लौट गये थे। दूसरी बार में उन्हें आत्मसमपर्ण करने में कामयाबी मिल गयी और पुलिस के जवान हाथ मलते रह गये। पवन, रोहित और राज सोमवार को सरेंडर करने की तैयारी कर कोर्ट के अंदर तक पहुंचने में कामयाब हो गये। उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में आत्मसमपर्ण कराने के लिए कागजात भी दाखिल कर दिया। हालांकि न्यायालय ने पुलिस से आख्या रिपोर्ट मांग दिया लिहाजा उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा था। सूत्रों की मानें तो इसकी जानकारी होने के बाद से ही पुलिस की एसओजी, सर्विलांस और अन्य पुलिसकर्मी अलर्ट मोड में आ गये। बताया जाता है कि पहले दिन पूरे दिन कोर्ट परिसर में मौजूद रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.