पलामू, जनवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिला आयुष कार्यालय में आयुष सीएचओ और योग प्रशिक्षकों के लिए प्रथम दिन का प्रशिक्षण शुक्रवार को शुरू किया गया। प्रशिक्षणकर्ता के रूप में मास्टर ट्रेनर निरंजन राम उपस्थित रहे। प्रथम दिन के प्रशिक्षण में परिचय सत्र, प्री टेस्ट, बच्चो के लिए योगा, युवाओं के लिए योगा, अस्थमा रोगियों के लिए योगा और हाइपरटेंशन के लिए योगा शामिल रहा । मास्टर ट्रेनर ने इन गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए योग के लाभ का भी चर्चा किया। निरंजन राम ने बताया कि दवा के साथ नियमित योग अपनाने से भी इन बीमारियों से जल्द निजात पाया जा सकता है। उन्होंने दैनिक दिनचर्या में भी योग अपनाने का निर्देश दिया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नारायण कारक ने बताया कि आयुष निदेशक रांची के निर्देश के आलोक में योगा पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक...