बेगुसराय, जुलाई 5 -- बीहट। बरौनी के प्रखंड कृषि अधिकारी के रूप में आयुष सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाला। बरौनी के निवर्तमान कृषि अधिकारी विजय कुमार सिंह से पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान बरौनी के प्रखंड कृषि अधिकारी विजय कुमार सिंह को प्रोन्नति के उपरांत तेघड़ा अनुमंडल कृषि अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। आयुष सिंह प्रशिक्षु कृषि अधिकारी के रूप में 10 जून को ही बरौनी आये थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...