सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला, सवांददाता। जिला आयुष समिति की ओर से गुरुवार को प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम कुमारी की अध्यक्षता में जिले के कुकड़ू व ईचागढ़ प्रखंड में वयोवृद्ध कैंप का आयोजन किया गया। दोनों कैंप में आयुष चिकित्सकों द्वारा 281 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। जानकारी देते हुए प्रभारी डॉ पूनम कुमारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार शेड्यूल के तहत वयोवृद्ध कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के दियाडीह हरि मंदिर एवं कुकड़ू प्रखंड के आदेलडीह में वयोवृद्ध कैंप का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ईचागढ़ में 131 एवं कुकड़ू में 150 वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही मरीजों के बीच आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथिक दवाओं का निशुल्क वितरण किया गया। डॉ पूनम ने बताया कि शिविर में आयुष विभाग के...