बहराइच, अक्टूबर 7 -- रुपईडीहा कस्बे के निवासी आयुष को लोगों ने दी बधाई रुपईडीहा, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के सरस्वती नगर वार्ड निवासी आयुष वर्मा को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। आयुष वर्मा को यह पुरस्कार युवा कार्य व खेल मंत्रालय अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के वर्ष 2022, 2023 की उपलब्धियों हेतु प्रदान किया गया है। आयुष के खाते में स्वच्छ भारत मिशन, कैशलेस इंडिया व पर्यावरण संरक्षण आदि उपलब्धियां भी हैं। पिता संतोष कुमार वर्मा सरकारी सेवा में लखनऊ कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि आयुष बचपन से ही मेधावी था। उसमें कुछ नया करने का जज्बा था। माता अंकिता वर्मा ने कहा कि यह हमारे पूरे परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है। हम उसके रुपईडीहा लौटने का इंतजार कर रहे हैं। आयुष वर्मा की इस उपलब्धि पर नगर पंचायत र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.