बेगुसराय, मई 25 -- नावकोठी। पहसारा के आयुष राज ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में सफलता हासिल की है। इसका चयन उत्तर प्रदेश के झांसी सैनिक स्कूल की नवमी कक्षा में नामांकन हेतु हुआ है। इसने अपने गांव सहित संपूर्ण प्रखंड को गौरवान्वित किया है। इसकी सफलता पर मां जयमंगला ज्ञानोदय शिक्षण संस्थान पहसारा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य रामाशीष सिंह उर्फ गुरुजी ने पठन-पाठन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया। आयुष के पिता नवीन कुमार पाठक व माता आराधना देवी ने कहा कि इसकी सफलता इसकी प्रतिभा को परिलक्षित करता है। इसकी सफलता पर प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, मुखिया निभा देवी, मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ सिंह उर्फ बुडुल सिंह, पंसस अनिता झा, घनश्याम कुमार, मुकेश कुमार सिंह,अजय भारती आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.