चित्रकूट, जनवरी 29 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ कस्बे में पिछले सप्ताह अगवा कर आयुष की हत्या के मामले में परिजनों ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के साथ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उनको पूरी घटना से अवगत कराया। बताया कि बेटे आयुष की कातिलों ने बेरहमी से हत्या की और शव को हौज में दफना दिया था। मांग करते हुए कहा कि कातिलों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए उनको न्याय दिलाया जाए। कपड़ा कारोबारी अशोक केशरवानी के बेटे आयुष की हत्या के बाद बरगढ़ कस्बे में लगातार दो दिन तक बवाल हुआ था। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का भरोसा दिया था। गुरुवार को पीड़ित कारोबारी अशोक केशरवानी, उनकी पत्नी आरती केशरवानी लखनऊ पहुंचकर कैबिनेट मंत्री के स...