बागेश्वर, मार्च 28 -- रवाईंखाल क्षेत्र के मगरूपहरी गांव निवासी आयुष का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। आयुष हिमालय पब्लिक स्कूल फटीगली में 5वीं का छात्र है। उसके चयन पर विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने खुशी जताई है। गरुड़ के सरस्वती शिशु मंदिर डंगोली की सुहानी गोस्वामी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए हो गया है। छात्रा के चयनित होने पर प्रबंधक पूरन सिंह खटौला, अध्यक्ष कांतीमोहन जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, प्रधानाचार्य योगेश चंद्र पांडे, वरिष्ठ आचार्या बबीता जोशी, दीपशिखा जोशी, मंजू आर्या, मनीषा किरमोलिया समेत अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.