प्रयागराज, अप्रैल 10 -- राजकीय होम्योपैथिक जिला अस्पताल की ओर से कॉल्विन अस्पताल में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम हुआ। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. राम प्यारे ने किया। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने लगभग 2500 मरीजों को परामर्श दिया और दवाएं वितरित की। स्वास्थ्य शिविर में राजकीय लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉले और राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय के डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। विशिष्ट अतिथि आरएएफ कमांडेंट मनोज कुमार गौतम, कमांडेंट डीडी मौर्या, अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रेम नारायण प्रजापति, आरटीओ राजेश कुमार, एडीएम डॉ. गणेश कनौजिया, डॉ. जेआर प्रजापति मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.