आजमगढ़, फरवरी 13 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आयुष्मान भारत योजना से जुड़े जिले के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में मानक पूरे नहीं हैं। जिससे उन पर योजना से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इन अस्पतालों को 15 फरवरी तक मानक पूरे करने थे। जिले में आयुष्मान भारत योजना से 26 सरकारी और 26 निजी अस्पताल संबद्ध किए गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, 100 बेड अस्पताल अतरौलिया, लालगंज, तरवां, फूलपुर के साथ ही अन्य सीएचसी और पीएचसी में आयुष्मान भारत योजना से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। हैरत की बात है कि 26 सरकारी अस्पतालों में से 19 में मानक अभी पूरे नहीं किए जा सके हैं। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने अस्पतालों के मानकों के नियम निर्धारित किए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज, मंडलीय अस्पताल, जिला महिला अस्पताल और 100 बेड के चार अस्पतालों ...