आजमगढ़, फरवरी 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज कराने के मामले में आजमगढ़ प्रदेश में 15वें स्थान पर है। जनपद में 12 लाख से अधिक आयुष्मान कार्डधारक हैं। जनपद की आबादी 50 लाख से अधिक है। इनमें कुल 19 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। अभी तक 12 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद लोग बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी इलाज के मामलों में तेजी दिखाई है। हालांकि कई मामलों में अस्पतालों की ओर से मरीजों को योजना का लाभ देने में टालमटोल किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इसमें सरकारी और निजी अस्पताल दोनों अस्पताल शामिल हैं। निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उपचार के बाद अतिरिक्त वसूली की भी शिकायतें मिलती हैं। मरीज इसकी लिखित शिकायत नहीं करते हैं। जिससे कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.