बरेली, फरवरी 21 -- शासन की महत्वकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को किस प्रकार बेहतर इलाज निजी अस्पतालों में दिया जा रहा है इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। कमिश्नर के आदेश पर सीएमओ द्वारा गठित टीम ने शहर के तीन निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। जहां योजना के लाभार्थी मरीजों से नकद भुगतान होता मिला वहीं बॉयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी ठीक नहीं पाया गया। जिस पर तीनों अस्पतालों को नोटिस जारी स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले टीम स्टेडियम रोड स्थित डॉ एम खान हॉस्पिटल पहुंची यहां टीम ने आईसीयू देखा तो स्टाफ बिना प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए मरीज के दवाइयां लगाते मिले, इमरजेंसी ड्रग्स ट्राली में एक्सपायर दवाइयां मिलीं। आयुष्मान भारत योजना के भर्ती 3 मरीज फारुख से 1100, शाहिद से 1200 ओर जीनत से 2200 रुपये नगद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.