भागलपुर, मार्च 20 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। जेएलएनएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में कई ऐसे गंभीर मरीज हैं जिनके ऑपरेशन की तिथि लगातार टल रही है। कोई छह महीने से ऑपरेशन के इंतजार में है तो कोई तीन महीने से। इनमें से अधिकांश ऐसे मरीज हैं जिनकी क्षमता निजी अस्पतालों में ऑपरेशन कराने की नहीं है। ये मरीज आयुष्मान कार्ड के भरोसे अस्पताल में भर्ती हुए हैं। लेकिन आयुष्मान कार्ड में इंप्लांट के लिए राशि की जो स्वीकृति है उससे अधिक कीमत पर मिल रही है। ऐसे में मरीजों को या तो अतिरिक्त राशि का इंतजाम करने के लिए कहा जा रहा है या फिर दूसरी तारीख दे दी जा रही है। मंगलवार को ऑर्थो डिपार्टमेंट के 58 नंबर बेड पर भर्ती प्रमिला देवी ने बताया कि वह ओलनी टोला पीरपैंती से आयी हैं। पिछले छह महीने से आ-जा रहे हैं। अभी एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन ऑपरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.