भागलपुर, फरवरी 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर समेत राज्य के सभी जिलों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पतालों को सूचीबद्ध करने और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया एचईएम 2.0 पोर्टल के माध्यम से जारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के निर्देश पर विकसित किए गए नए व उन्नत डिजिटल पोर्टल को पुराने सिस्टम एचईएम 1.0 का स्थान पर शुरू किया गया है। इसके माध्यम से अस्पतालों की रीयल-टाइम ट्रैकिंग, पारदर्शी सत्यापन और क्लेम प्रोसेसिंग में सुधार किया जा रहा है। मेडिकल क्लेम के फर्जी दावों को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक पूजा भारती ने बताया कि जिले के 18 सरकारी व 33 प्राइवेट अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं। 35 मानकों के आधार पर सभी अस्पतालों ए...