कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के निर्देशानुसार ग्राम जियोरायडीह, बिरहोर टोला, डोमचांच में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने और अपने परिवार के सदस्यों का कार्ड बनवाया। उपायुक्त ने जिले के सभी ऐसे लाभार्थियों, जिनका नाम लाल, पीला एवं हरा राशन कार्ड में दर्ज है, से अपील की है कि वे अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे शीघ्र आयुष्मान कार्ड निर्गत कराएं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सूचीबद्ध सरकारी अथवा नि...