मधेपुरा, मई 26 -- ग्वालपाड़ा। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर एक वारंटी को पकड़ लिया। आरोपी पांचू पासवान थाना क्षेत्र के खोखसी गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि पांचू पासवान के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के तामिला के लिए कई बार प्रयास किया गया। लेकिन वह घर छोड़ कर भाग जाता था। शनिवार की रात उसके घर पर दबिश दी गयी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...