बरेली, दिसम्बर 3 -- प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शुरू हुए अभियान में बरेली टाप-5 में शामिल है। जिले में 3 हजार से अधिक पात्र लोगों का कार्ड बन चुका है। कानपुर नगर प्रदेश में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बना चुका है। शासन ने निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। आयुष्मान योजना में पात्र लोगों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिलने के लिए जरूरी है कि उनके पास आयुष्मान कार्ड हो। प्रदेश के कई जिलों में आयुष्मान कार्ड कम बने हैं। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर एक माह का अभियान चलाया जा रहा है और पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अभियान का पहला सप्ताह पूरा होने के बाद अब तक आयुष्मान कार्ड बनाने में कानपुर नगर सबसे आगे है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.