भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सभी पंचायत में आगामी 26, 27 और 28 मई को मेगा कैंप लगाया जाएगा। कैंप में छूटे लोगों को लाने और वहां संसाधन को बढ़ाने के लिए शुक्रवार को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि जिनका आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, उनकी सूची प्रखंड वार और पंचायत वार उपलब्ध करा दी गई है। बीडीओ इसके लिए कर्मियों, डाटा एंट्री ऑपरेटर और पंचायत वार नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर लें। पंचायत के किस-किस टोला में शिविर का आयोजन किया जाए, यह स्थानीय जनप्रतिनिधि से वार्ता कर तय कर लिया जाए। जीविका दीदी, आशा, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, डीलर मोबाइलाइजर यानी प्रेरक का कार्य करेंगे और चिह्नित लाभुकों को घर से बुलाकर शिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.