अररिया, मई 27 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए काउंटर लगाया गया है। यहां पात्र लोगों का निशुल्क कार्ड के लिए आवेदन किया जा रहा है। योजना के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को सालाना पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इस संबंध में नप जोगबनी के सीटी मैनेजर सफी अहमद ने बताया कि कार्ड बनाने के लिए जोगबनी कार्यालय परिसर और बथनाहा में काउंटर लगाए गए हैं। पात्र व्यक्ति आधार कार्ड और राशन कार्ड के साथ काउंटर पर जाकर कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.