पटना, मई 26 -- पटना जिला में 28 मई तक आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार से इस अभियान की शुरुआत हो गई। नजदीकी कॉमन सर्विस सेन्टर, पंचायत सरकार भवनों, प्रखंड कार्यालयों, सरकारी अस्पतालों, स्थानीय निकायों के वार्ड कार्यालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों सहित आशा, जीविका दीदियों एवं महादलित टोला में विकास मित्रों की ओर से कार्ड का निर्माण किया जा रहा है। आयुष्मान एप या beneficiary.nha.gov.in के माध्यम से भी घर से ही कार्ड बनाया जा सकता है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टॉल-फ्री नम्बर 104 या 14555 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि जो आयुष्मान कार्ड के लाभुक हैं वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.