छपरा, जनवरी 29 -- दरियापुर। प्रखंड के सज्जनपुर मटिहान पंचायत भवन पर गुरुवार को आयुष्मान कार्ड पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने किया। शिविर में 207 लाभार्थियों ने पाना पंजीकरण कराया। प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिविर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर लगाया गया है। सांसद रूडी का लक्ष्य है कि सारण का कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज के बिना दम नहीं तोड़ सके। इसी कारण गांव गांव में शिविर लगा कर निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गम्भीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को अलग से चिकित्सा राशि भी उपलब्ध कराई जाती है। इस मौके पर सरपंच सह मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा , पंचायत समिति अशोक कुमार,गायक अरुण अलबेला,शिक्षक नेता कुमार शैलेश,मनोज राय,मंडल अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.