कटिहार, जून 1 -- समेली, एक संवाददाता सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत के तहत पात्र लाभुकों को कार्ड वितरण में लापरवाही बरतने पर समेली प्रखंड के आठ जन वितरण प्रणाली संचालकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने इन सभी डीलरों से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा की चेतावनी दी है। प्रखंड स्तर पर आयुष्मान कार्ड वितरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीडीओ द्वारा क्षेत्रीय निरीक्षण किया गया। जिसमें कई दुकानदार या तो दुकान बंद पाए गए या फिर उन्होंने कार्ड वितरण की प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया। बखरी, डुमर, चकला मौलानगर, चांदपुर पूर्वी, मुरादपुर व खैरा के जिन दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। कुछ दुकानदारों का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.